WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : वृद्धाश्रमों का न्यायाधीश ने किया दौरा, बुजुर्ग दुर्व्यवहार पर जागरूकता अभियान

SHARE:

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु विशेष प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को बुजुर्गों के प्रति दुर्व्यवहार रोकने के लिए एकदिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया. इसी क्रम में अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपलों ने जिले के दो प्रमुख वृद्धाश्रमों – ओल्ड ऐज होम सबलपुर और लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम आसनडाबर, कदैया, टुंडी रोड का दौरा किया. उन्होंने यहां रह रहे 70 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और आश्रम संचालक नौशाद गद्दी को बुजुर्गों की भलाई और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए. न्यायाधीश ने बुजुर्गों के साथ सम्मान और गरिमा से व्यवहार करने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया. इस दौरान युवाओं को भी बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता जद(यू) में शामिल, विधायक सरयू राय ने सदस्यता दिलाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आश्रम में सामग्री वितरण और बुजुर्गों का सम्मान, सामाजिक सद्भावना का संदेश

कार्यक्रम में अधिवक्ता मीना कुमारी, डालसा सहायक सौरभ सरकार, राजेश कुमार सिंह समेत अन्य टीम सदस्य बुजुर्गों के बीच दैनिक आवश्यक सामग्री वितरित की. वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनों को हार्दिक आशीर्वाद दिया. आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने डालसा सचिव को पुष्पगुच्छ और शाल पहनाकर सम्मानित किया. इस पहल से बुजुर्गों में सम्मान और सुरक्षा की भावना बढ़ी है, साथ ही समाज में बुजुर्गों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश गया. कार्यक्रम ने बुजुर्गों के अधिकारों और गरिमा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर