WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने गुरुद्वारा में लंगर हॉल का किया उद्घाटन

SHARE:

  • गोमिया गुरुद्वारा परिसर में लंगर हॉल निर्माण से पूजा-अर्चना और सामुदायिक कार्यक्रमों को मिली नई सुविधा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के गोमिया स्थित श्रीगुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने विधायक मद से निर्मित लंगर हॉल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह सलूजा, समाजसेवी विपिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. डॉ. महतो ने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस लंगर हॉल का शिलान्यास किया था और आज इसे पूर्ण होते देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने बताया कि इस हॉल के बनने से गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना, अरदास, शबद कीर्तन, प्रसाद वितरण और लंगर आयोजन में काफी सुविधा होगी. संग्रांध के पावन अवसर पर पाठ एवं स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन हुआ, जिसके बाद ग्रंथि बाबा लाल सिंह ने अरदास की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा डॉ. महतो और समाजसेवी विपिन कुमार को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन के बाद गुरु लंगर का आयोजन हुआ जिसमें सिख संगत के कई सदस्य शामिल हुए और गुरु घर में मत्था टेका. कार्यक्रम में किशोर वर्मन, दुलाल प्रसाद, सरदार बलबीर सिंह धामी, रंजीत सिंह, हरमीत कौर, कमलजीत कौर समेत कई अन्य उपस्थित थे. इस आयोजन से स्थानीय सिख समुदाय में उत्साह का माहौल रहा और यह लंगर हॉल भविष्य में सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल साबित होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर