Giridih : बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

SHARE:

  • स्वेच्छा से रक्तदान कर जिलेवासियों ने दिखाया मानवता का परिचय

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मी सहित मधवाडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद सिद्दीक अंसारी, पंचायत समिति सदस्य पति-पत्नी, प्रतिनिधि प्रवीण राम, खुर्शीद अनवर हादी समेत कई अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सभी ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर जोर देते हुए लोगों से एक बार अवश्य रक्तदान करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर यह शिविर आयोजित किया गया था. बीडीओ ने कहा कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए इस तरह के शिविरों का आयोजन आवश्यक है. इस शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है और भविष्य में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. मौके पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें