Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर डालसा ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास संस्थान के सहयोग से सोमवार को मानगो के पृथ्वी पार्क में घरेलू कामगारों के अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे. वहीं अन्य अतिथियों में मानगो नगर निगम की कम्युनिटी ऑर्गनाइजर (सीओ) पुष्पा टोप्पो, झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की सुलोचना एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय तिवारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इससे पूर्व संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. वहीं मौके पर उपस्थित घरेलू कामगार महिलाओं को संबोधित करते हुए डालसा के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी कानून का लाभ अथवा सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले जागरूक होना जरूरी है. जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक वह अपने अधिकार से वंचित रहेंगी. उन्होंने महिलाओं से जागरुक होकर उत्पीड़न एवं दमन का विरोध करने की अपील किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही कानूनी सहायता के लिए डालसा कार्यालय से संपर्क करने की बात कहीं. घरेलू कामगार महिलाओं को जागरूक करने तथा उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में काम करने वाली संस्था झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की स्टेट को-ऑर्डिनेटर सुलोचना ने कठिनाइयों की चर्चा की. वहीं मानगो नगर निगम की कम्युनिटी ऑर्गनाइजर पुष्पा टोप्पो ने महिला समूह निर्माण के तौर तरीके तथा सरकार से लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी. सामाजिक कार्यकर्ता विजय तिवारी ने घरेलू कामगार महिलाओं की पीड़ा बताई तथा उन्हें जागरूक करने पर बल दिया. इससे पहले व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने व्यक्तित्व विकास संस्थान एवं डालसा की गतिविधियों से अवगत कराया. वहीं संस्थान के सचिव मनोज कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा घरेलू कामगारों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर ममता, लक्ष्मी, सरस्वती देवी, चंदा देवी, पदमा, कमला, उर्मिला पांडे, रविंद्र सिंह, शीला नामता, शमा परवीन, मोहम्मद यूनुस, मोतीलाल, सुनील पाण्डे समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर