Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगोष्ठी का किया आयोजन

SHARE:

विकसित राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक विकास भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के प्रभारी बबुआ सिंह एवं सह प्रभारी जिला मंत्री मिली दास मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पारंपरिक ढंग से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी में ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पत्र का वाचन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गरीबों के उत्थान, सामाजिक न्याय, डिजिटल इंडिया, जनकल्याणकारी योजनाओं, और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, उन्होंने सभी लोगों से विकसित राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

संगोष्ठी में मंच संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री पी. के. करवा ने किया। इस अवसर पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज करवा, राकेश मुखी, मंत्री सजल साल, धीरज मुखी, मंडल अध्यक्ष हीरालाल रजक, बबलू मुखी, शिवा राम, बंटी कालिंदी, लक्ष्मण मुखी, मिस्टी सोना, रीना मुखी, प्रिया बाग सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर