WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 30.70 लाख की कार केवल 20 लाख में ले गया व्यापारी, शेष राशि न चुकाने पर दर्ज हुई धोखाधड़ी की प्राथमिकी

SHARE:

  • बिष्टुपुर थाना में ओडिशा निवासी दिलीप टेबरीवाल पर गंभीर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, दो साल से नहीं चुकाई बकाया रकम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमानी सेंटर स्थित एक कार शोरूम से दो साल पहले खरीदी गई लग्जरी कार को लेकर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी व्यापारी दिलीप टेबरीवाल पर 30.70 लाख की कार केवल 20 लाख रुपये देकर ले जाने और बाकी की राशि नहीं चुकाने का आरोप है. पीड़ित कारोबारी आशिफ रजा की शिकायत पर 22 जून को बिष्टुपुर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांप काटने से मृत पराव मुर्मू के परिजनों से मिले पीएलवी, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कारोबारी की पुरानी पहचान बना धोखाधड़ी का जरिया, दो साल से झेल रहे आर्थिक नुकसान

पीड़ित आशिफ रजा ने बताया कि 31 मई 2023 को आरोपी ने उनके शोरूम से हाई-एंड लग्जरी कार खरीदी थी. उस समय 20 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया और शेष 10.70 लाख रुपये कुछ सप्ताह में देने का वादा किया गया था. चूंकि दिलीप टेबरीवाल पुराने जानकार थे, इसलिए रजा ने उन पर भरोसा कर लिया. लेकिन दो साल बीतने के बावजूद न तो राशि चुकाई गई, न ही कोई ठोस जवाब मिला. कई बार संपर्क करने, कॉल, मैसेज और व्यक्तिगत मुलाकात की कोशिशें भी नाकाम रहीं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दहेज हत्या मामले में दोषी छत्रू कुमार महतो को 10 साल की सश्रम कारावास

दो वर्षों से भुगतान से बचता रहा आरोपी, पीड़ित ने आखिरकार कानून का सहारा लिया

थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि यह एक जानबूझकर की गई धोखाधड़ी का मामला है. पुलिस ने संकेत दिया है कि यदि आरोपी जांच में सहयोग नहीं करता, तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर