WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नशा उन्मूलन दिवस पर YMCA ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशा से दूर रहने का संदेश

SHARE:

  • प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरव तिवारी ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं को प्रेरणादायक संदेश देकर किया संबोधित
  • नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी है अहम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर YMCA जमशेदपुर द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली की शुरुआत YMCA परिसर, साकची से हुई, जो जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता YMCA के बोर्ड मेंबर श्री रौनक दास ने की, जबकि रैली का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री सौरव तिवारी ने झंडी दिखाकर किया. श्री तिवारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “हमें अपने करियर, समाज, परमात्मा और देश के विकास के लिए सकारात्मक दिशा में ‘नशा’ करना चाहिए – नकारात्मक नशे से नहीं.”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीजीपीसी पांच या छह मेंबरी कमेटी बना कर सभी गुरुद्वारा कमेटी का विवाद सुलझाए : गुरमुख सिंह मुखे

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रैली में रंग-बिरंगे पोस्टरों और नारों के माध्यम से दी गई नशा मुक्ति की प्रेरणा

रैली में YMCA के प्रमुख सदस्य रौनक दास, विजय ज़ेवियर, माइकल मधु, नोरीन डेविड, अजित सर, लेनका मैडम एवं संग्राम रायका के साथ प्रेम ज्योति प्रांगण के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और नारे लिए प्रतिभागियों ने शहरवासियों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया. रैली का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना और विशेष रूप से युवाओं को इस बुराई से बचने की प्रेरणा देना था. कार्यक्रम का समापन YMCA अध्यक्ष माइकल मधु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर