Jamshedpur : गुड़ाबांदा के सबर टोला पहुंचे उपायुक्त, योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का लिया जायजा

SHARE:

  • सबर समुदाय की समस्याएं जानीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • सबर समुदाय की समस्याओं पर उपायुक्त की तत्परता, त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुड़ाबांदा प्रखंड के अर्जूनबेड़ा स्थित सबर टोला का निरीक्षण कर विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समुदायों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. उन्होंने राशन, पेंशन, आवास, उज्ज्वला, मनरेगा, स्वास्थ्य, शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे. उन्होंने पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि सबर परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की प्राथमिकता दें और उन्हें सशक्तिकरण की मुख्यधारा में लाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वनांचल कॉलेज द्वारा रसुनचोपा पंचायत में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जन संवाद में उठीं बुनियादी समस्याएं, उपायुक्त ने तत्काल निराकरण को कहा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अर्जूनबेड़ा प्राथमिक विद्यालय और आश्रम विद्यालय का भी दौरा किया. उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षकों की नियमितता, मिड-डे मील व्यवस्था, एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की गहन जांच की. उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरक गतिविधियों का आयोजन करें और नियमित शिक्षण सुनिश्त करें. आश्रम विद्यालय में छात्रों के खानपान, सुरक्षा और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो.

इसे भी पढ़ें : शुभांशु 28 घंटे की यात्रा कर पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा, गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष पीने के पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत समस्याओं को रखा. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करें. उन्होंने दोहराया कि प्रशासन की प्राथमिकता हाशिए पर बसे समुदायों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर