Potka : “अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस” पर बड़ा सिगदी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने का दिया गया संदेश
  • डालसा के जागरूकता अभियान से ग्रामीणों में दिखा सकारात्मक प्रभाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर “अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस” के अवसर पर हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत बड़ा सिगदी गांव के कोचा टोला एवं नया टोला में ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया. वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर अपराध की ओर बढ़ रही है, जिससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ रांची और फ्लाइंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नशा छोड़ो, जीवन अपनाओ – ग्रामीणों को मिला संदेश

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी चयन कुमार मंडल ने कहा, जो भी करता है नशा, उसका होता है दुर्दशा और नशा से रहे दूर, जिंदगी का मजा लें भरपूर जैसे नारों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया. साथ ही बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देती है. बाजार में बढ़ते नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और समाज में इसके विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की आवश्यकता है. इस अवसर पर डोबो चकिया, छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन, राजेश माहली, मकरो कर्मकार, गौतम सरदार और सुमित गोप सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर