WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काशीडीह मारवाड़ी समाज को मिला आधिकारिक रूप, सुरेश अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

SHARE:

  • स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समन्वय की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • स्थानीय स्तर पर सशक्त नेतृत्व के साथ समाज को मिलेगी नई दिशा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

काशीडीह मारवाड़ी समाज को संगठित रूप देने एवं समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया. बैठक का उद्देश्य समाज के सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करना, पारदर्शी कार्यशैली को अपनाना और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक जिम्मेदार मंच तैयार करना था. इस नवगठित संगठन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी वर्गों को नेतृत्व और सहभागिता का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : स्थायी समितियों की भूमिका, कर्तव्य और अधिकारों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

काशीडीह मारवाड़ी समाज को मिली नई पहचान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मारवाड़ी समाज वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ तकनीकी व सामाजिक चुनौतियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर संगठित प्रयास की आवश्यकता थी. विशेषकर होलिका दहन जैसे पारंपरिक आयोजनों में हजारों की संख्या में भाग लेने वाले समाज को अब औपचारिक ढांचा और चुनी हुई कार्यकारिणी की जरूरत थी. यह संगठन न केवल सांस्कृतिक कार्यों को बढ़ावा देगा, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सामाजिक सहायता जैसे विषयों पर भी समर्पित रूप से कार्य करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Police : 64 इंस्पेक्टर बनें डीएसपी, शीघ्र हो सकता है ट्रांसफर-पोस्टिंग

सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक उद्देश्यों को मिलेगा ठोस आधार

कार्यकारिणी की संरचना में वरिष्ठजनों को संरक्षक के रूप में तथा युवाओं, महिलाओं को सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य दायित्वों में शामिल किया गया है, जिससे हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. संरक्षक के रूप में रुलीराम अग्रवाल, जगन्नाथ जैन, मुरारी लाल गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश खंडेलवाल और विजय शंकर खेमका शामिल किए गए हैं. अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश अग्रवाल को दी गई, जबकि संजय अग्रवाल (पिंटू) वरीय उपाध्यक्ष, संजय शर्मा, मनोज चेतानी व संतोष माहेश्वरी उपाध्यक्ष बनाए गए. महासचिव का दायित्व अंकित मोदी को सौंपा गया है. बिंदिया नरेडी व संगीता शर्मा सचिव, पवन अग्रवाल (गुड्डू) कोषाध्यक्ष व श्याम गोयल सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव मामला: निशान सिंह की संवैधानिक जीत, झारखंड उच्च न्यायालय ने विवादित आदेश पर लगाई रोक

कार्यकारिणी में युवा, महिला और वरिष्ठ सदस्यों को मिला प्रतिनिधित्व

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मीनारायण बंसल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल (बंटी), संजय शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संतोष गोठवाल (मोनू), निर्मल पटवारी, विनोद खेमका (CA), कमल खेमका (CA), पीयूष अग्रवाल, संजय भोलिका, गंगा खेमका, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा और अनुपमा मिश्रा को शामिल किया गया है. कार्यक्रम में कैलाश केवलका, प्रदीप मिश्रा, अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में काशीडीह मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित रहे. इस ऐतिहासिक गठन से समाज को न केवल संगठित रूप मिलेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने और सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का मंच भी प्राप्त होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर