Jamshedpur : बर्मामाइंस में सड़क हादसे में घायल घाटशिला के युवक ने 20 दिन बाद तोड़ा दम, पुलिस नहीं लगा पाई हाइवा की पहचान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित एनएमएल के पास मुख्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के एदलबेड़ा निवासी मुकेश रजक (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में की गई है. वह 7 जून को सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गया था.

घटना के 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो हाइवा वाहन की पहचान कर पाई है, और न ही चालक का कोई सुराग लग सका है. मृतक के परिवार ने पुलिस की जांच पर नाराजगी जताते हुए न्याय की मांग की है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों के अनुसार, 7 जून को मुकेश किसी काम से बर्मामाइंस की ओर आया था. एनएमएल के पास मुख्य सड़क पर तेज़ गति से आ रही एक हाइवा ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

लगातार इलाज के बावजूद मुकेश की हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उसने 26 जून को दम तोड़ दिया घटना के तुरंत बाद मुकेश के बड़े भाई दिनेश चंद्र रजक ने बर्मामाइंस थाने में अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर में उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक और वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन घटना को बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर