Bokaro : पेटरवार न्यू बस स्टैंड में रथ यात्रा की तैयारी पूरी, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

SHARE:

  • श्रद्धा और उत्साह के संग निकली कलश यात्रा, 27 जून को होगा रथ यात्रा का आयोजन
  • रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, भक्ति जागरण से गूंजेगा माहौल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के पेटरवार में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. 26 जून को श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो न्यू बस स्टैंड से होते हुए विशेश्वर धाम मंदिर, गंगेश्वर तालाब पहुंची. पंडित राजेश गुरु द्वारा पूजा-अर्चना कर कन्याओं एवं महिलाओं ने विधिवत जल भरा और “जय जगन्नाथ” के नारों के साथ वापस मंदिर परिसर पहुंचीं. इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोयोला स्कूल जूनियर सेक्शन – पुरस्कार नाइट 2025 संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, वातावरण हुआ भक्तिमय

27 जून को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु रथ खींचने और दर्शन लाभ लेने के लिए जुटेंगे. यह आयोजन वर्षों से लगातार हो रहा है, और इसमें पेटरवार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. रथ मेला के दौरान प्रसाद वितरण और रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन होता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रथ कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें