- रामदास सोरेन ने शांभवी को एक लाख रुपये की दी प्रोत्साहन राशि
- राज्य सरकार प्रतिभावान छात्रों के साथ, आगे की शिक्षा में हर मदद को तैयार
फतेह लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 2025 परीक्षा में पूरे देश में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्हें सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने स्वयं जमशेदपुर आकर परी सदन में शांभवी और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखण्ड की तरक्की के लिए जरूरी है राजनीतिक एकजुटता – राजकुमार राज
शिक्षा मंत्री ने कहा–मेहनत और अनुशासन से बनी देश की टॉपर
कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर शांभवी का उत्साहवर्धन किया. शिक्षा मंत्री सोरेन ने इस अवसर पर छात्रा के माता-पिता को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्थन के कारण ही शांभवी ने यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भविष्य में भी शांभवी की शिक्षा और विकास में हर संभव मदद प्रदान करेगी.




































