Jamshedpur : हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था

SHARE:

  • श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक एकता से ओत-प्रोत जत्था 3 जुलाई को करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन
  • यात्रा बनी सामूहिक भक्ति और अध्यात्म का संगम, श्रद्धालुओं में उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ. इस पवित्र यात्रा का नेतृत्व श्रद्धेय मिथिलेश शरण कर रहे हैं. जत्था प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेगा, इसके बाद यह खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी और झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए 3 जुलाई को बाबा अमरनाथ पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दिव्यांग पुत्र के लिए पांच वर्षों से भटक रहे राम विश्वास महतो, नहीं मिल रही पेंशन की सुविधा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धार्मिक आस्था के साथ जत्थे ने यात्रा को बनाया आध्यात्मिक साधना का माध्यम

जत्थे में 60 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 40 पुरुष और 20 महिलाएं हैं. प्रमुख श्रद्धालुओं में सत्यनारायण मूर्ति, उमेश मंडल, रामनरेश चौधरी, विजय शर्मा, फुलेश्वर, बबिता रानी अग्रवाल, प्रभा देवी, रजनी सिंह, शांति देवी, रीता शर्मा, संगीता देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, अंकित आनंद एवं रंजीत कुमार शामिल हैं. 6 जुलाई को बाबा अमरनाथ के दर्शन के पश्चात जत्था जमशेदपुर लौटेगा. श्री शिव शक्ति परिवार की यह यात्रा न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामूहिक साधना और आध्यात्मिक एकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें