Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबर….पढ़े एक क्लिक में

SHARE:

  1. दिल्ली में बेटे ने पिता को मारी गोली, वजह बनी टेंपो की आगे की सीट उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई। 26 वर्षीय युवक ने सिर्फ इसलिए अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसे टेंपो में आगे बैठने नहीं दिया गया। पूरा परिवार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था, लेकिन मामूली बहस ने देखते ही देखते जानलेवा मोड़ ले लिया।
  2. नशा करने से रोका तो पति बना हैवान, पत्नी की गला घोंटकर हत्या बिहार के रोहतास जिले के शोभीपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। रुबीना खातून नामक महिला ने अपने पति को नशा करने से रोका, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  3. रक्सौल रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं का आतंक बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर इन दिनों आवारा पशु यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। स्टेशन परिसर में घूमते इन पशुओं के कारण यात्रियों को न केवल असुविधा हो रही है, बल्कि ट्रेन संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से ठोस कदम की मांग कर रहे हैं।
  4. राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत राजस्थान के दौसा जिले के नेशनल हाईवे-21 पर एक तेज़ रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सभी मृतक हरियाणा के बताए जा रहे हैं जो जयपुर जा रहे थे। हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।
  5. बिहार: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को स्कॉर्पियो से कुचला बिहार के औरंगाबाद जिले के बंदेया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर मार डाला। यह हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
  6. दिल्ली में रोडरेज बना कत्ल का कारण, युवक की चाकू से हत्या दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला सिर्फ स्कूटी टच होने को लेकर शुरू हुआ विवाद था, लेकिन तीन लड़कों ने मिलकर युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  7. लाखों की नकदी और पासबुक के साथ साइबर फ्रॉड गैंग पकड़ा गया बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने एक ऐसे साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है जो डार्क वेब के जरिए ठगी करता था। पुलिस ने छापेमारी में लाखों रुपये की नकदी, सैकड़ों पासबुक और नोट गिनने की मशीनें बरामद की हैं। यह गैंग फर्जी खाते बनाकर ठगी की रकम इधर-उधर करता था।
  8. पंजाब में गैंगवार का तांडव, बीच सड़क पर फायरिंग, दो की मौत पंजाब के बटाला में दिनदहाड़े सड़क पर गैंगवार हुई। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की हत्या कर दी। इस वारदात की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
  9. छत्तीसगढ़ में 13 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण बीजापुर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मुहिम रंग लाई है। कुल 13 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर सरकार की पुनर्वास योजना पर भरोसा जताया है। इनमें से कई पश्चिम बस्तर डिवीजन, आंध्र-ओडिशा बॉर्डर और धमतरी इलाके में सक्रिय थे।
  10. कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप केस, तीन आरोपी गिरफ्तार दक्षिण कोलकाता स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक पूर्व छात्र नेता और दो वर्तमान छात्र हैं। पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर कार्रवाई जारी है।
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर