Bokaro : तेनुघाट में स्लरी मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, वर्षों से लंबित नियोजन को लेकर जताई नाराजगी

SHARE:

  • सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी के 41 मजदूरों का रोजगार छिनने का लगाया आरोप, मंत्री से की शिकायत
  • नियोजन की लड़ाई में आज भी भटक रहे हैं मजदूर, न्याय की उम्मीद बाकी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी में वर्षों से कार्यरत स्लरी मजदूरों ने शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के नाम ज्ञापन सौंपा. मजदूर नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थायी नियोजन की पात्रता रखने के बावजूद 41 मजदूरों का हक छीनकर किसी और को नौकरी दे दी गई. इससे नाराज होकर मजदूरों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद से शिकायत की, जिसके बाद मंत्री के आप्त सचिव कपिल कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोहर्रम जुलूस को लेकर बारीनगर में हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया गया जोर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री के निर्देश पर एसडीओ ने मांगी रिपोर्ट, मजदूरों ने जताई नाराजगी

आरोप है कि मंत्री के पत्र के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी मजदूरों को कार्यालय में बुलाया था, लेकिन उपस्थित न होने के कारण मजदूरों ने ज्ञापन देकर लौटने का निर्णय लिया. मजदूर नेता मुमताज आलम ने बताया कि 2010 में सीसीएल अधिकारियों द्वारा मजदूरों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी हुआ था. उस समय मजदूरों के नेताओं—सुरेश शर्मा, लखन लाल महतो और रविन्द्र कुमार ने सीसीएल के साथ समझौता किया था कि वे जिन्हें पहचान कराएंगे, उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के जेएनएसी अस्थायी डिपो का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण, मिलीं गंभीर अनियमितताएं

पूर्व नेताओं पर लगाया गया धोखा देने का आरोप, दूसरे को दिलाई नौकरी

श्री आलम ने यह भी कहा कि तत्कालीन मजदूर नेताओं ने पहचान में धोखाधड़ी करते हुए असली पात्र मजदूरों की जगह अन्य को नौकरी दिला दी. इसके बाद धोखाधड़ी में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई, परंतु अब तक पीड़ित मजदूरों को न्याय नहीं मिल सका है. सभी मजदूर अब भी लगातार सीसीएल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर