Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : गांवों में समस्याओं का अंबार, प्रतिनिधि और सरकार को कोई मतलब नहीं – राजेश यादव

SHARE:

  • गांडेय के कई गांवों का दौरा कर जन समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी, 30 जून को जनाधिकार सम्मेलन में भाग लेने की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शनिवार को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत के अंतर्गत गोराडीह, दलदला, चक दलदला, बड़की पहरी और सिंहपुर सहित कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर गांवों की समस्याओं को जाना. श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, लेकिन प्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि गांवों में पीने का पानी, सड़क, राशन और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : जमाने के साथ बदली है यौन उत्पीड़न की परिभाषा, ऑनलाइन उत्पीड़न पर भी करें शिकायत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजेश यादव ने गांव-गांव जाकर सुनीं समस्याएं, सरकार पर साधा निशाना

राजेश यादव ने बताया कि दलदला गांव में लगभग 70 घरों को अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं मिला है. जिन घरों में कनेक्शन है, वहां भी पानी की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है. वहीं कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि उन्हें 5 से 7 किलोमीटर दूर जाकर राशन लाना पड़ता है. बड़की पहरी गांव के रास्ते में वन विभाग द्वारा ट्रेंच बना दिए जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है. पंचायत अस्पताल में न तो इलाज की सुविधा है, न ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं. वहीं कई गांवों में सड़क नहीं बनी है और जिनमें बनी है, वे कुछ ही महीनों में जर्जर हो चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में स्लरी मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, वर्षों से लंबित नियोजन को लेकर जताई नाराजगी

राशन, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की बदहाली को लेकर ग्रामीण बेहाल

श्री यादव ने ग्रामीणों से कहा कि जब तक वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक सरकार और प्रशासन उन्हें नजरअंदाज करता रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जाति और धर्म के नाम पर वोट देने का परिणाम यही होता है कि जीतने के बाद नेता जन समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि 30 जून को गांडेय में होने वाले जनाधिकार सम्मेलन में भाग लें और अपनी आवाज बुलंद करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर