Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टीएमएच में इलाज में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

SHARE:

  • 82 वर्षीय मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल, जांच की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में शनिवार को एक 82 वर्षीय बुजुर्ग मरीज हरिशंकर प्रसाद गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतक के नाती प्रियांशु गुप्ता के अनुसार, उनके नाना का पैर फिसलने से हड्डी टूट गई थी और उन्हें गुरुवार को ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन सीनियर डॉक्टरों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. परिजनों का कहना है कि उन्होंने बार-बार नर्सिंग स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने सीनियर डॉक्टर को बुलाने की जहमत नहीं उठाई. शनिवार सुबह जब मरीज को उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत और बिगड़ गई, तब भी कोई ठोस चिकित्सकीय हस्तक्षेप नहीं हुआ और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हंगामे के बीच अस्पताल प्रशासन का हस्तक्षेप, जांच का दिया आश्वासन

मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजन आक्रोशित हो उठे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टाफ से धक्का–मुक्की करने लगे. कुछ देर के लिए वॉर्ड के बाहर अफरातफरी मच गई. स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. अंततः अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर