Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सहयोग एवं विद्यापीठ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कबीर जयंती समारोह आयोजित

SHARE:

  • कबीर के विचारों पर आधारित कविता, प्रश्नोत्तरी व विचार गोष्ठी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • साहित्य, समाज और संस्कृति के समन्वय का अद्भुत मंच बना कबीर जयंती समारोह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के तुलसी भवन स्थित प्रयाग कक्ष में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था “सहयोग” तथा “विद्यापीठ फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था, जिसमें साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का सुंदर संगम देखने को मिला. समारोह का शुभारंभ नीलम पेड़ीवाल के संचालन में दीप प्रज्वलन व कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ. स्वागत भाषण बसंत जमशेदपुरी ने दिया, वहीं संस्था की सचिव विद्या तिवारी और उपाध्यक्ष डॉ. संध्या सिन्हा ने मुख्य अतिथि रामनंदन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि संदीप मुरारका को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंटरमीडिएट शिक्षा बंद करने पर एआईएसएफ ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कबीर के निर्गुण भक्ति दर्शन को किया गया उजागर

कार्यक्रम के पहले सत्र में डॉ. रजनी रंजन द्वारा कबीर के पद का सस्वर वाचन किया गया, जिससे उनके निर्गुण भक्ति पक्ष की गहराई स्पष्ट हुई. तत्पश्चात डॉ. रागिनी भूषण ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया, और विद्या तिवारी ने विशिष्ट अतिथि संदीप मुरारका का परिचय-पत्र पढ़ा. दोनों अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में कबीर की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि कबीर की वाणी आज भी सामाजिक समरसता व मैत्री का संदेश देती है. इसके बाद एक खुला मंच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें रेणुबाला मिश्रा व सुष्मिता पांडेय ‘सलिलात्मजा’ ने संचालन किया. प्रतियोगिता में विजेताओं को चॉकलेट और पेन भेंट कर पुरस्कृत किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) प्रतिनिधिमंडल ने यातायात डीएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

खुला मंच प्रश्नोत्तरी में दिखा लोगों का उत्साह, कबीर की वाणी को मिली नई पीढ़ी से सराहना

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का संचालन डॉ. रजनी रंजन ने किया, जिसमें कबीरदास की रचनाओं पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस राउंड में अनिता निधि, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह और वीणा पांडेय भारती जैसी शहर की प्रतिभाशाली कवयित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं. निर्णायक मंडली में डॉ. रागिनी भूषण, ज्योत्सना अस्थाना, निशीथ कुमार सिन्हा व हरि मित्तल शामिल रहे. विजेताओं के नाम वार्षिकोत्सव के अवसर पर घोषित किए जाने की जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में दो दिवसीय पौधरोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

कविता प्रतियोगिता में शहर की कवयित्रियों ने बांधा समां, निर्णायक मंडली ने सराहा प्रस्तुति

कार्यक्रम का समापन डॉ. संध्या सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन एवं कबीर के दोहों के पाठ के साथ हुआ. अध्यक्षता डॉ. रागिनी भूषण ने की और संयोजन का दायित्व डॉ. संध्या सिन्हा ने निभाया. कबीर जयंती समारोह में सहयोग की संस्थापक डॉ. जूही समर्पिता सहित अल्पना भट्टाचार्य, माधुरी मिश्रा, सुधा गोयल, ब्रजेंद्र नाथ मिश्र, सुनीता गुड़िया, पुष्पा, डॉ. आशा गुप्ता, सरिता सिंह, गीता दुबे, सीमा कुमार आदि की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की. यह आयोजन कबीर के विचारों को समाज में पुनः स्थापित करने का सार्थक प्रयास रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर