WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : तेज बहाव में बहा मुखिया का बेटा, ग्रामीणों की सूझबूझ से चला सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

SHARE:

  • घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ के सहारे फंसे किशोर को ग्रामीणों ने बचाया, क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार सुबह घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत शंख नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण बड़ाकंजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का 16 वर्षीय पुत्र शिवनाथ हेंब्रम पानी के तेज बहाव में बह गया. बताया गया कि वह नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी फिसलकर तेज धारा में बह गया. गनीमत रही कि बहते हुए वह एक पेड़ के सहारे अटक गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवली के लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के कारण फंसे 162 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुखिया के बेटे की जान बचाने में ग्रामीणों ने दिखाई अद्भुत साहस

शिवनाथ हेंब्रम हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दे चुका है और स्थानीय लोगों में उसका बच जाना एक चमत्कार माना जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नदी का बहाव बहुत तेज था, लेकिन सौभाग्य से वह एक पेड़ के पास जाकर फंस गया, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लगातार हो रही बारिश से खतरा और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में युवती को झांसा देने वाला आरोपी धाराया

मैट्रिक परीक्षार्थी शिवनाथ की बहादुरी और किस्मत ने बचाई जान

शंख नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते गोहला पंचायत के फुलझड़ी और बाकड़ा गांव के बीच पुल डूब चुका है. इससे फुलझड़ी, बागजाता, भादुआ, विक्रमपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के जलमग्न होने की आशंका है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं पहुंची थी. घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने कहा कि प्रशासन सतर्क है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य पहुंचाने का प्रयास जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर