Jamshedpur : गगलूबनी गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के गगलूबनी गांव के जंगल में पेड़ से लटका अधेड़ का सड़ा गला शव बरामद किया गया है. संभावना है कि अधेड़ ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है. ग्रामीणों को इसकी जानकारी रविवार को मिली. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया. अधेड़ की पहचान गगलूबनी निवासी पांडू साहिष (55) के रूप में हुई है. पांडू 25 जून की शाम से अपने घर से लापता था. वह खेती बाड़ी का काम करता था.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : मानगो उलीडीह खनका रोड में गिरा बिजली का पोल, 24 घंटे से आवागम ठप, बिजली विभाग बना मुकदर्शक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीण ने अधेड़ का सड़ा गला शव जंगल में पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक के मामा मंगल सहिश ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा था. बीमारी के कारण ही पांडू ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. उसका शव घर से दो किलोमीटर की दूरी पर जंगल में पाया गया. मृतक के आठ बच्चे हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजनों को सौंप दिया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें