WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : इंद्रजीत-गुरमीत सिंह तोते को शोक जताने आवास पहुंचे सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे, 7 जुलाई को माता प्रकाश कौर की अंतिम अरदास टेल्को गुरुद्वारा में होगी संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

तख़्त श्री पटना साहेब के महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते की मां बीबी प्रकाश कौर का गत 28 जून को निधन हो गया था. उनके निधन से परिवार शोकाकुल है. परिवार को सांत्वना देने के लिए हर आम से खास और रिश्तेदार का उनके बिरसानगर आवास में लगा हुआ है.

इसी बीच सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान और झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे भी इंद्रजीत सिंह के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने घर में इंद्रजीत सिंह से तो गुरमीत सिंह तोते को उनके कार्यालय में मुलाक़ात कर माता प्रकाश कौर के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. मौक़े पर सतनाम सिंह और दमनप्रीत सिंह से भी मिले. उनकी दादी के सदिवी विछोड़ा होने पर उन्हें भी शोक जताया. गुरमुख सिंह मुखे के साथ त्रिलोक सिंह भी मौजूद थे. मालूम हो कि जब माता प्रकाश कौर का निधन हुआ था तो मुखे शहर से बाहर थे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, माता प्रकाश कौर के पोते दमनप्रीत सिंह ने *फतेह लाइव* को बताया कि आगामी 5 जुलाई को उनके आवास में अकाली बाणी श्री अखंड पाठ साहेब रखा जायेगा. पाठ का भोग 7 जुलाई को 11.30 बजे आवास में पड़ेगा. उसके बाद टेल्को गुरुद्वारा साहेब में 12 बजे से कीर्तन दरबार सजेगा और अंतिम अरदास एक बजे की जाएगी. उन्होंने अपील कि है कि अंतिम अरदास में शामिल होकर हमारी दादी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जायेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर