Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस ने मनाया हूल दिवस, सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

SHARE:

  • आनंद बिहारी दुबे बोले- सिद्धो-कान्हू के बलिदान से मिली देश को आजादी की प्रेरणा
  • सिद्धो-कान्हू की शहादत से मिली क्रांति की चेतना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को हूल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भुईयाडीह चौक, बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान और कांग्रेस कार्यालय (तिलक पुस्तकालय) में वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि 1855 में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संथाल समाज के वीर योद्धाओं ने अंग्रेजों और साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ हूल क्रांति की शुरुआत की. यह आंदोलन इतना व्यापक हो गया कि अंग्रेजों को बलपूर्वक इसे दबाना पड़ा और हमारे महान सपूतों को फांसी दे दी गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार, प्रखंड-मंडल अध्यक्षों की हुई बैठक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वीर सपूतों की कुर्बानी से प्रेरित होकर मनाया गया हूल दिवस समारोह

दुबे ने कहा कि 30 जून का दिन हमें हर साल यह याद दिलाता है कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आज के समय में भी हमें समाज में व्याप्त अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें राकेश कुमार तिवारी, धर्मा राव, विनोद यादव, अरुण कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, राजकुमार वर्मा, आशीष ठाकुर, सीमा मोहंती, मुन्ना मिश्र, संजय सिंह आजाद, सन्नी सिंह, इंतिखाब वास्ती, मो. सलीम सहित कई कांग्रेसजन शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर