Jamshedpur Police : कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का आरोपी सन्नी सरदार जेल से छूटते ही हथियार के साथ फिर गिरफ्तार, जुगसलाई पुलिस ने की कार्रवाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने घोड़ा चौक (अब वीर कुंवर सिंह चौक) के पास छापेमारी कर सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार दोपहर ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. सन्नी सरदार पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके मामले में वह जेल में बंद था.

जमानत पर छूटने के बाद वह क्षेत्र में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घोड़ा चौक के पास उसे घेर लिया और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किया. जानकारी के अनुसार सन्नी को यह हथियार आजाद गिरी ने उपलब्ध कराया है. इस संबंध में पुलिस आजाद गिरी की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल जुगसलाई पुलिस थाने में सन्नी सरदार से कड़ी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हथियार के साथ कहां और किस उद्देश्य से जा रहा था. सन्नी नागाडीह कांड में भी आरोपी था हालांकि उससे वह बरी हो चुका है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें