Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Jamshedpur : सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, सीजीपीसी प्रधान एंड टीम ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौंसला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सेंट्रल सिख नौजवान सभा जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को टेल्को गुरुद्वारा के प्रागंण में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया. प्रतियोगिता में 80 से ज्यादा बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का सशक्त संदेश दिया.

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया था. प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था. निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा, अमृतांशु सिंह और अमन विभर द्वारा सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा विजेताओं को सराहना पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सराहना पत्र सह उपहार भेंट कर प्रोत्साहन बढ़ाया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के सलाहकार सह टिनप्लेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ, आशा सिंह उपस्थित रही.

सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सभी अतिथियों ने नौजवान सभा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह, कार्यक्रम के संयोजक जगजीत सिंह, नौजवान सभा के महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, जयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा.

ये बने विजेता

ग्रुप A(उम्र 9 तक)
1.हर्षप्रीत कौर
2.वंशित शर्मा
3.लुविका साहू

ग्रुप B(उम्र 10 से 16)
1.खुशी
2.गुरप्रीत कौर
3.रौनक कुमार और मन्नत कौर

ग्रुप C (उम्र 17 से 25)
1. गुरप्रीत सिंह
2. कुमार कौशिक

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर