WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jugsalai Muncipal Council Election : बलबीर-शैलेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का अहिंसा मार्ग गौशाला नाला रोड में हुआ उदघाटन, स्थानीय लोगों में उत्साह

SHARE:

समाजसेवी जोगी मिश्रा-विमल जैन बोले, बच्चों से बुजुर्ग तक शैलेन्द्र सिंह के 40 सालों की सेवा का कायल, इसलिए पार्ले छाप पर मोहर लगानी है

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई में निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखते ही बन रही है. चहूँ ओर चुनावी माहौल में लोग रमे हुए दिख रहे हैं. यहां अध्यक्ष पद पर मामला रोचक बना हुआ है. खैर, शनिवार को यहां (अहिंसा मार्ग) गौशाला नाला रोड में समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह की प्रत्याशी पत्नी बलबीर कौर के लिए चुनावी कार्यालय का उदघाटन गर्मजोशी के साथ किया गया.

कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी जोगी मिश्रा, गुरमुख सिंह, विमल जैन, हरदीप सिंह कुकू के कर कमललों से फीता काटकर किया गया. इस मौके पर जोगी मिश्रा ने अपने संबोधन में बलबीर शैलेंद्र सिंह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जुगसलाई का बच्चा-बच्चा जानता है कि सरदार शैलेंद्र सिंह 40 वर्षों से जुगसलाई के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं और कई जन समस्याओं का समाधान किया है. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विमल जैन ने कहा कि सरदार शैलेंद्र सिंह और मैं एक ही क्लास में पड़े बड़े हुए. तब से लेकर आज तक मैं इन्हें जुगसलाई के नागरिकों की सेवा करते ही देखा है. उन्होंने उपस्थित लोगों से पार्ले बिस्किट छाप पर मोहर लगाकर इन्हें जितवाने की अपील की.

सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी लोगों से हर संभव सहयोग करने की अपील की. मंच का संचालन अजय कुमार पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर तिवारी ने किया. इस मौके पर बंटी सिंह, दिलीप गुप्ता, मनोज साहू, रविंद्र सिंह, संजय सिंह, सूरज प्रताप सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू, शिवम, आशु परिहार, रमन, सनी सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमन सिंह, किशोर गुप्ता, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह, स्वराज सिंह, जसपाल कौर, नीतू कुमारी, लता कौर, सीमा कौर आदि कई लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर