Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची प्रखंड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, BLA-2 एवं पदाधिकारी हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन साकची पश्चिम मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में साकची कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना हमारे महापुरुषों के द्वारा की गई।

भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई और हज़ारों आंदोलन, लाखों कुर्बानी, जेल की यातनाओं को सहते हुए हमारे वीरों और महापुरुषों ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी दिलाई।
हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ो महान नेताओं के अगुवाई में भारत ने संसाधन के अभाव में भी निरंतर प्रगति करते हुए, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, औधोगिकिकरण, लघु उधोग, आई टी, परमाणु ऊर्जा, बंदरगाह, रेलवे, मूलभूत संरचना में सड़क, पुल, भवन, पेयजल सहित सभी विषयों पर विकास किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस पार्टी 141 वर्ष से हम सबों को जोड़कर चल रही है। भारत को सही मायने में विकास के राह पर कांग्रेस ही ले जा सकती है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि प्रखंड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत/वार्ड कमिटी, BLA-2 का गठन हर हाल में हमारे पदाधिकारी इमानदारी के साथ पुरा करें, संगठन को मजबूत बना कर जन आंदोलन करें, इससे लोग जुड़ेंगे, पार्टी मजबूत होगा, कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुँचेगी। कांग्रेस संगठन से आम जनता को बहुत आशा है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी देश का नेतृत्व करेगी। अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ें। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व निर्वहन अवश्य करें।

प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने बुथ प्रबंधन के विषय पर कहा कि सभी BLA-2 सदस्यों, बुथ अध्यक्षों को बुथ क्षेत्र में आम जनता से लगातार सम्पर्क में रहें, उनके सुख-दुख में साथ रहें, बुथ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नीति का प्रचार-प्रसार लगातार करें। अपने नेता के पक्ष में साकारात्मक माहौल बनाए, चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने के लिए कार्य करना ही सच्चा कांग्रेस धर्म है।

प्रशिक्षक प्रताप यादव एवं कौशल प्रधान ने SIR एवं BLA-2 सदस्य के कार्य को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित कर मैपिंग के तकनीकी विषयों को साझा किया। मतदाता का नाम जोड़ना, नाम हटाना, नाम का शुद्धीकरण करने के विषय को भी साझा किया।

वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने अनुशासन के विषय को रखते हुए कहा कि हर हाल में सभी पदाधिकारी अनुशासन का पालन करें, संगठन को नुकसान पहुंचाने वाले सभी कारणों से बचें, पार्टी के खिलाफ किसी भी प्लेटफार्म पर बातों को ना रखें, अपने नेता के खिलाफ कभी भी प्रचार प्रसार में ना रहें, चुनाव के दौरान हर हाल में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें, उपरोक्त सभी बातों का पालन करें, जिला कांग्रेस, प्रखण्ड कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, पंचायत/वार्ड कांग्रेस के सभी कार्यक्रम एवं आंदोलन में शामिल होना ही एक सच्चा और अनुशासित कार्यकर्ता का पहचान है। इसी सिद्धांत पर चलकर हम सभी कांग्रेस पार्टी को महान बना सकते है।

संगठन निर्माण पर प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, सह प्रभारी राकेश साहू, मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संगठन निर्माण के सम्बन्ध में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गाकर की गई एवं जन गण मन गाकर समापन की गई।

धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव ने दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एल बी सिंह, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, रजनीश सिंह, संजय चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, विश्वजीत जेना, रजनी बंसल, कौशल प्रधान, रविरंजन कुमार, बलराम कुमार, सुनीता ओझा, चन्द्रवती पाल, इंदु देवी, सुशील तिवारी, सुनील प्रसाद, सुजीत कुमार, मोहरा यादव, दीपक कुमार, मो नदीम, संतोष कुमार, अनवर, सद्दाम, भीम कुमार, विनय साहनी, प्रमोद कुमार सिंह, इरशाद आलम, मो आविद, अखिलेश कुमार, पी के दुबे, मनोज कुमार सिंह, सुमन देवी, मंजू दास, किरण देवी सहित पदाधिकारी एवं BLA-2 शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर