Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व कार्यकारी प्रधानाध्यापक एवं अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने यूजीसी बिल के प्रावधान समता कमेटी को लेकर हाय तौबा करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या उन्हें देश के संविधान एवं न्यायिक व्यवस्था में भरोसा नहीं है? क्या स्वर्ण जाति के लोग इस धारणा को मजबूत करना चाहते हैं कि देश के भौतिक संसाधन एवं रोजी रोजगार तथा शिक्षा के अवसर पर अगड़ी जातियों का कब्जा है? वे अन्य भारतीयों को अपने समकक्ष खड़े होने देने के फैसले के खिलाफ हैं? इस अधिवक्ता के अनुसार स्वर्ण जाति के लोग यूजीसी बिल का जितना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषद यानी नगर निकाय चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया गया है. झारखंड के चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा की. इसके साथ ही पूरे झारखंड में एक बार फिर से आचार संहिता लागू हो गई है. पूरे झारखंड में एक साथ चुनाव कराया जाएगा. 28 जनवरी को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक 29 जनवरी से 4 फरवरी तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. 5 फरवरी को नामांकन की समीक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है. इसी क्रम में 26 जनवरी को “ऑपरेशन सतर्क” के तहत आरपीएफ/पोस्ट/रांची एवं फ्लाइंग टीम/रांची द्वारा रांची रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर एक व्यक्ति को ग्रे रंग के ट्रॉली बैग में भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पूछताछ एवं जांच पर उसकी पहचान बडावथ रवि, उम्र 30 वर्ष, पिता– पांडु, निवासी– अदाविकेश्वापुर, पोस्ट व थाना– जंगांव, जिला– वारंगल, आंध्र प्रदेश के रूप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उधमी पुत्र कैरव गांधी को करीब 15 दिनों बाद अपहरणकर्ताओं ने मुक्त कर दिया है. जब मंगलवार सुबह पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो परिजनों के चेहरे अपने पुत्र को देखकर खुशी से खिल उठे. गत 13 जनवरी को कदमा–सोनारी लिंक रोड से कैरव का अपहरण करने के बाद ही कैरव की आंखों में पट्टी बांध दी गई थी. इसके बाद उसे कहां ले जाया गया इसकी जानकारी कैरव को नहीं है. हालांकि इस दौरान उसके खाने–पीने में कोई कमी नहीं हुई. अपहरणकर्ताओं ने कैरव को तीन अलग–अलग जगहों में भी शिफ्ट किया, पर उसे…
सरयू राय के निजी सचिव ने कहा – डीजीपी आईं और चली गईं, कोई शुभ संकेत नहीं मिला उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच असुरक्षा की भावना घनीभूत हो रही पीड़ित परिवार का कष्ट शहर के संवेदनशील समूह को उद्वेलित कर रहा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के युवा उद्यमी कैरव गांधी गत 13 जनवरी से लापता हैं. उनका अपहरण हो गया है. फिरौती के लिए पीड़ित परिवार के पास फोन आया है. पुलिस के जिला एवं प्रांत स्तर के आला अधिकारी पूछने पर बताते हैं कि कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए गम्भीर प्रयास जारी हैं. समाचार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ एसोसिएशन के अस्थाई कार्यालय सोनल वीडियो कदमा में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह एवं संस्था के संस्थापक सदस्य मुकेश प्रसाद, रूपेश प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रिय ध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सचिव दलजीत सिंह, सह सचिव राजेश चौहान, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों ने 26 जनवरी को जिला के अंतर्गत अनेक स्थान पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास के साथ फहराया. इसके तहत मुख्य रूप से रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय, यूरेनियम मजदूर संघ तुरामडीह, नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह किया गया. रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला के द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम का संचालन किया गया और संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ…
चरणजीत सिंह. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना चौक स्थित डीभी रोड से सोमवार की शाम सरस्वती पूजा के विसर्जन में एक कुख्यात अपराधी ने खलल डालने की कोशिश की. थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को गुप्त और सटीक सूचना प्राप्त हुई कि एक नाश्ता दुकान में दीपक तिवारी उर्फ काणा आया है. इसके बाद थाना से आनन फानन पदाधिकारी और जवान चौक की ओर दौड़े, और दीपक तिवारी को दबोच लिया. उक्त अपराधी रामनगर शाखा मैदान का रहने वाला है. जिला पुलिस प्रशासन ने उसकी अपराधिक गतिविधियों को लेकर पिछले माह ही तड़ीपार किया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बड़े…
गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है : दिनेश कुमार विद्यालय की शिक्षिका को 25 वर्ष की लंबी सेवा के लिए विद्यालय गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हर्षौल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया. अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा की गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और…
यूनियन कार्यालय में सहायक सचिव नितेश राज ने किया झंडात्तोलन, कैंसर रेस्ट हॉउस पहुंचे सह-अध्यक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 7:30 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बारी मैदान, साकची में झंडोतोलन किया एवं झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने प्रातः 09:30 बजे प्रकृति बिहार क्लब, कदमा में झंडोतोलन किया एवं वहा भी झंडे को सलामी दी एवम नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ खुशियां बिखेरी। प्रातः 07:00 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के वरीय सहायक-सचिव नितेश राज ने झंडोतोलन किया एवम झंडे…
