Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से सटे परसुडीह के सरजामदा गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह का शहादत दिवस मनाया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने अपने-अपने संबोधन में छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके जीवन से हम लोग को सीख मिलती है, कि जुल्म के आगे झुकना नहीं है. हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ते रहना है. इस मौके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में सोमवार की रात जुगसलाई थाना अंतर्गत फाटक गोलचक्कर रेलवे ट्रैक के नज़दीक टायर गोदाम में भयावह आग लग गई. सोमवार को देश के राष्ट्रपति का जमशेदपुर में आगमन है. उनकी तैयारियों में जिला प्रशासन कई दिनों से लगा है. राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग से जहां अतिक्रमण हटाया गया. वहीं रातों रात इलाके को सजाया गया है. कई दिनों से बड़े बड़े गड्ढों को भी भरकर सड़कों को भी सुंदर कर दिया गया है. इस मार्ग पर रोजाना सुबह से शाम तक सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग हो रही है. इसी बीच राष्ट्रपति के आगमन से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबुडीह में हुई मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों सोनु शर्मा और बीरु नामता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बीरु नामता के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. घटना दिनांक 10 दिसंबर की संध्या करीब 5:30 बजे की है, जब बाबुडीह क्षेत्र में राज शर्मा, सोनु शर्मा, मनोज शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों ने श्याम महानंद मुखी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी. मारपीट के दौरान आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर…

Read More

राजयपाल और मुख्यमंत्री स्वागत में पहुंचे, एयरपोर्ट में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रविवार को राजधानी रांची आगमन हुआ. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भव्य व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं उपस्थित होकर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिवादन किया. एयरपोर्ट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस खास मौके पर राष्ट्रपति को झारखंड की समृद्ध संस्कृति और आदिवासी विरासत का प्रतीक एक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो)…

Read More

श्रद्धा और आस्था से मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का 359वाँ प्रकाशोत्सव, शाह-ए-शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशपर्व पर साकची में भव्य शोभायात्रा में उमड़ी संगत, दशमेश पिता के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ शहर फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के दसवीं पातशाही दशमेश गुरु श्री गुरु गोविद सिंह के 359वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को आयोजित शोभा यात्रा में संगत शाह-ए-शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह, बादशाह दरवेश गुरु गोबिंद सिंह की जय-जयकार करती रही। शोभायात्रा में सबद-कीर्तन और गुरबानी के बीच बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के जयकारे गूंजते रहे। गेंदा के फूलों से सजाई गई पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान…

Read More

30 और 31 दिसंबर का महान कीर्तन दरबार गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व को होगा समर्पित फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के दसवें गुरु, दसम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साल के अंतिम दो दिन 30 और 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए रविवार को अखंड पाठ आरंभ हुआ। गुरु महाराज जी के हुकुम के उपरांत अखंड पाठ की आरंभता की गई, जिसकी समाप्ति मंगलवार को सुबह 9:00 बजे होगी. तत्पश्चात 9:30 बजे गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी की एक शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब…

Read More

संबलेश्वरी ट्रेन से ओड़िशा से आये थे, बनारस पहुंचानी थी गांजा की खेप फतेह लाइव, रिपोर्टर.  चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ के सीनियर कमाडेंट पी. शंकर कुट्टी के मार्गदर्शन में RPF/उड़नदस्ता दल/ रेलवे सुरक्षा बल/ चक्रधरपुर मंडल ने शनिवार की रात की रात तीन गांजा तस्कर को 36.5 किलो अवैध गांजा के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा. उक्त गांजा तस्कर इस गांजा को रूपरा रोड उड़ीसा से ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस से लेकर आए थे और बनारस जाने वाले थे. पकड़े गए गांजा तस्करों का नाम मंजूर अली जो पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है. विवेकानंद गुप्ता जो कुशीनगर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सोनारी स्थित अपने कैंप कार्यालय में झंडोत्तोलन करने के बाद लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य जिसका 140 वर्ष पुराना इतिहास है, जिसने इस देश को आजाद करने से लेकर इस देश के नवनिर्माण मे अपना योगदान दिया और आजाद भारत की एकता और अखंडता को कायम रखने में भी अपने नेताओं की बलिदानी दी. तिवारी ने कहा कांग्रेस की पहचान ही संघर्ष और आंदोलन है. आज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के करनडीह स्थित एतिहासिक आदिवासी भवन परिसर में  रविवार को शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक के प्रतिनिधि मानिक मल्लिक, एंव ग्राम प्रधान सालखो सोरेन, मोनिका हेम्ब्रम ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मानिक मल्लिक ने कहा कि यह भवन काफी पुराना है. भवन में समाज की बैठक एंव विभिन्न प्रकार का समरोह का आयोजन होता है. शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था. शौचालय निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी. इस कार्य के लिए आदिवासी समाज ने जिला परिषद सदस्य…

Read More

भुक्तभोगी विशाल गोप ने गाड़ी छोड़ भाग कर बचाई अपनी जान, एक गिरफ्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो परमानन्द नगर के रहने वाले विशाल गोप ब्लिंकट में सप्लाई बॉय का काम करता है. विशाल गोप ब्लिंकट का ऑर्डर सप्लाई कर वापस हयात नगर होते हुए ब्लिंकट के स्टोर आ रहा था. हयात नगर के रास्ते में चार युवक विशाल की मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल और पैसा छिनने लगे. जब विशाल ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने चापड़ से विशाल के ऊपर हमला कर दिया. विशाल ने अपना मोटरसाइकिल मौके में छोड़कर भागते हुए अपनी जान को बचाया. अपराधियों ने…

Read More