Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी के खिलाफ़ हेमंत सरकार की साजिश को भाजपा ने बताया चिंताजनक और लोकतंत्र पर हमला

SHARE:

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- एक-एक कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के साथ, सरकार की हर साजिश होगी नाकाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने तथा अप्रिय घटनाओं की आशंका के लगाए गए आरोप को जमशेदपुर भाजपा ने अत्यंत गंभीर, चिंताजनक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है और श्री मरांडी के साथ चट्टान की भांति खड़े होने और पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। सोमवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड के माटी पुत्र बाबूलाल मरांडी जनता के सच्चे हितैषी हैं जिन्होंने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद की हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

हेमंत सोरेन सरकार के शराब माफिया घोटाले, अवैध खनन, जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में धांधली, ग्रामीण विकास योजनाओं में लूट, खनिज संपदाओं का दोहन और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर उन्होंने हेमंत सरकार की नींदें उड़ाई है। सुधांशु ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के निडरता और जनसेवा की भावना से घबराई हेमंत सरकार अब उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने की घिनौनी हरकत पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जब से सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अकर्मण्यता के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से यह सरकार बौखला गई है और उन्हें डराने के लिए अब साजिशों का सहारा लेने पर उतारू हो गयी है। कहा कि बाबूलाल मरांडी का जीवन झारखंड की जनता के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया है।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि बाबूलाल मरांडी अथवा उनके परिवार व उनके समर्थकों को किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता के साथ जमशेदपुर भाजपा और झारखंड की जनता इसका करारा जवाब देने को तैयार है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उनकी लड़ाई हम सब कार्यकर्ताओं की भी लड़ाई है और उनकी इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर हम आगे बढ़ेंगे। हेमंत सरकार की तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड की जनता को इंसाफ नहीं मिल जाता।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर