Bokaro : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का भव्य आयोजन

SHARE:

  • दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल में स्वच्छता अभियान के तहत पुरस्कार वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

दामोदर घाटी निगम, बोकारो थर्मल के सम्मेलन कक्ष में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, कर्मियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आदि का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान विजेताओं को परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों के चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ-साथ कर्मचारियों को नारा लेखन प्रतियोगिता में उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया. इसके अतिरिक्त, स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बांगुड़दा आदर्श ग्राम में शंकर पार्वती बस की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परियोजना अधिकारीयों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी पर दिया जोर

कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कॉलोनी और मार्केट को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी के संयुक्त प्रयास से पूरी करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सभी को अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और कचरे को सही ढंग से डस्टबिन में फेंकना चाहिए. साथ ही डस्टबिन के सही रखरखाव के लिए योजनाएं बनाकर काम करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया. समारोह में वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उपमहाप्रबंधक कालीचरण शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप प्रबंधक एस ए अशरफ, शाहिद इकराम, मनोज गुप्ता, विनय कुमार, शिवचरण सहित अन्य का विशेष योगदान रहा. इस आयोजन ने स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें