Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

COURT SURRENDER: ‘टाइगर’ जयराम महतो का कोर्ट में सरेंडर, बॉन्ड भरते ही मिली जमानत; जानिए थाने में क्या हुआ था

SHARE:

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने के प्रयास का मामला, अग्रिम जमानत के आदेश पर विधायक ने किया आत्मसमर्पण

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

झारखंड के डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बुधवार को धनबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर बंध-पत्र दाखिल किया। बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार और पुलिस हिरासत में रखे गए आरोपी को छुड़ाने के प्रयास से जुड़े मामले में उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से मिली अग्रिम जमानत के आदेश के अनुपालन में सरेंडर किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत ने बंध-पत्र स्वीकार करते हुए जयराम महतो को जमानत पर मुक्त करने का निर्देश दिया। अग्रिम जमानत के आदेश के तहत जयराम महतो समेत चार आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो-दो जमानतदार प्रस्तुत करने थे।

जमानत के साथ लगीं कई शर्तें

अदालत ने जमानत देते हुए आरोपियों को जांच में सहयोग करने और पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बंध-पत्र में यह भी कहा गया है कि वे मामले के तथ्यों से परिचित किसी व्यक्ति को धमकी, प्रलोभन या किसी वादे के जरिए अदालत अथवा पुलिस के समक्ष जानकारी देने से नहीं रोकेंगे।

इसके अलावा अदालत की अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जाने, आरोप तय होने तक प्रत्येक तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने और मुकदमे की अवधि में अदालत की अनुमति के बिना मोबाइल नंबर नहीं बदलने की शर्त भी रखी गई है।

क्या था बरवाअड्डा थाने का पूरा मामला?

मामला 22 अगस्त का है। पुलिस एक कांड के आरोपी गणेश दास को बरवाअड्डा थाने लेकर आई थी। पुलिस के अनुसार, इसी के विरोध में जयराम महतो ने थाना प्रभारी को व्हाट्सऐप ऑडियो कॉल किया और कथित तौर पर गाली-गलौज की।

आरोप है कि इसके बाद जयराम महतो रात में अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। पुलिस का दावा है कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और हिरासत में लिए गए गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास किया गया।

इस मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब अग्रिम जमानत के आदेश के बाद विधायक ने अदालत में सरेंडर कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर