Dhanbad : ब्लड सेंटर आइकॉन क्रिटिकल केयर के उद्घाटन से लाभान्वित होंगे रक्त के जरूरतमंद

SHARE:

याद रखें आपका किया रक्तदान किसी गंभीर मरीज की जान बचाता है : उदय प्रताप सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व विकासशील बनाने के क्रम में गोल्ड बिल्डिंग मोड बिग बाजार के समीप केजी आश्रम सरायढेला में ब्लड सेंटर आइकॉन क्रिटिकल केअर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि चुनाव आयोग की ब्रांड एम्बेसडर श्वेता किन्नर और निशांत सिंह ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर ब्लड बैंक के मालिक नगीना ने कहा कि चिकित्सा एक ऐसा कार्य है, जिसे ईश्वरीय कार्य का दर्जा दिया जाता है. चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें मानसिक और भावनात्मक समर्थन तो देते ही हैं. साथ हीरक्तदान करने से आप किसी को नई जिंदगी भी प्रदान करते हैं. सभी संस्थाओं से आग्रह किया कि अपना सहयोग ब्लड बैंक चलाने में करें, जिससे हमारे ब्लड बैंक के द्वारा जरूरमंद ओर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद किया जाएगा.

समाजसेवी व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और ब्लड सेंटर के माध्यम से जरूरत के वक्त धनबाद वासियों को रक्त की सेवा करने के लिए आइकॉन क्रिटिकल केयर के सभी टीम को मैं धन्यवाद देता हूँ. उद्घाटन के मौके पर धनबाद के जितने भी सामाजिक संस्था है. उन सभी संस्थाओं को ब्लड सेंटर के द्वारा सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से आइकॉन ब्लड सेंटर के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें