Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad New Dc : 54वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने किया पदभार ग्रहण

SHARE:

जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता – उपायुक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया
इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर उपायुक्त ने पदभार संभाला. निवर्तमान उपायुक्त ने नए उपायुक्त को शुभकामनाएं दी.  पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता होगी. साथ ही कहा कि जिले की जो समस्याएं सामने आएंगी, उसका इमानदारी पूर्वक समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. साथ ही कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए. कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए. मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही. उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए. इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया.

इस अवसर अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर