Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में नशा मुक्ति पर आधारित जागरूकता सेमिनार का आयोजन

SHARE:

  • विद्यार्थियों व समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से अवगत कराने का प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक विचारोत्तेजक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा एक नशामुक्त वातावरण की दिशा में कदम बढ़ाना था. कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी डॉ० निशिकान्त किस्कु के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने मादक पदार्थों के विरुद्ध लड़ाई को सामाजिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. इसके बाद क्रमशः डॉ० माया राजनारायण रे, डॉ० जीतू कुजूर और मुख्य अतिथि प्रो० (डॉ०) राजीव वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और इसके मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं नैतिक प्रभावों पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें : Giridih : गोड्डा में किशोरी नेतृत्व और जेंडर समानता पर कार्यशाला, बाल विवाह और शिक्षा पर दिया गया जोर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रो० प्रशान्त रंजन मालवीय का तथ्यात्मक प्रस्तुतीकरण बना कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र

कार्यक्रम के अंतिम चरण में समन्वयक प्रो० प्रशान्त रंजन मालवीय ने एक शोधपूर्ण प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमें नशे से उत्पन्न खतरों, सामाजिक विघटन एवं सरकारी नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई. उनके विश्लेषण ने श्रोताओं को विषय की गंभीरता से रूबरू कराया. इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए डॉ. मनोज मिश्रा, प्रो. नरेश प्रसाद चौधरी, प्रो. राजेन्द्र मूर्मू, प्रो. संग्राम हेमब्रॉम, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अशोक बर्नवाल, प्रो. इक़बाल शेख, प्रो. बुधराम बोईपाई जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. सेमिनार में बीआईटी सिंदरी के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को पूर्णतः सफल और प्रेरणादायक बनाया. समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर