Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में नैक की प्रक्रिया व नई शिक्षा नीति पर हुआ विस्तार से मंथन

SHARE:

  • रंभा और स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में 15 विश्वविद्यालयों के फैकल्टी ने लिया भाग
  • संयोजक डॉ. कल्याणी कबीर के नेतृत्व में सफल रहा तीन दिवसीय एफडीपी कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और नैक मूल्यांकन की अद्यतन प्रक्रियाओं को समझने के उद्देश्य से रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन 26 जून से 28 जून तक गूगल मीट के माध्यम से किया गया. इस कार्यक्रम में उत्कल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. रूद्र नारायण महापात्र मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए. उन्होंने नई शिक्षा नीति, नैक के दस क्राइटेरिया, भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध कार्य, मूल्य आधारित शिक्षा और फैकल्टी एक्सचेंज जैसे विषयों पर पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में साइबर ठगी का शिकार हुआ अखबार विक्रेता, खाते से उड़ाए गए 4.28 लाख रुपये

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नई शिक्षा नीति से जुड़े दस क्राइटेरिया को जानना शिक्षकों के लिए जरूरी डॉ. महापात्र

कार्यक्रम में कुल 15 विश्वविद्यालयों से आए फैकल्टी मेंबर, शोधार्थी और विद्यार्थी जुड़े, जिनकी कुल संख्या 120 रही. इस एफडीपी को प्रतिभागियों ने अत्यंत लाभकारी और ज्ञानवर्धक बताया. सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा. अध्यक्ष रामबचन जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि, “गुणात्मक शिक्षा बनाए रखने के लिए शिक्षकों को निरंतर सीखते रहना चाहिए.” वहीं सचिव गौरव बचन ने संयुक्त आयोजन की सराहना की और इसे शिक्षक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मौसी बाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ, रथ खींचने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए शिक्षक भी निरंतर सीखते रहें अध्यक्ष रामबचन

कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया गया. स्वागत भाषण डॉ. सुमन लता ने दिया, रिसोर्स पर्सन का परिचय डॉ. शुभ्रा पालित ने साझा किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गंगा भोलासंजीव कुमार तिवारी ने किया. तकनीकी सहयोग सूरज कुमार और मुकेश मिश्रा ने प्रदान किया. कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कल्याणी कबीर रहीं. स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और इस तरह के सार्थक प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में दोनों कॉलेज की प्रबंधन समितियों और समस्त शिक्षकों की सहभागिता रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर