Dhanbad : जनप्रतिनिधि फंडों की पारदर्शिता से बढ़ेगा जनकल्याण – डिम्पल चौबे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की धनबाद महिला जिला अध्यक्ष डिम्पल चौबे ने कहा है कि वार्ड, पंचायत, जिला, प्रखंड विधायक या सांसद जैसे सभी जनप्रतिनिधियों के फंडों और मदों की जानकारी आम जनता तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है. इससे लोग सरकारी योजनाओं और फंडों का सही उपयोग कर सकेंगे तथा अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे पाएंगे. डिम्पल ने कहा कि आमजन को यह जानकारी नहीं मिल पाने के कारण सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में बाधा आती है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक गांव और शहर में कैंप लगाकर जनता को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए. इससे विकास कार्य धरातल पर तेजी से आगे बढ़ेंगे और जनता भी सक्रिय होकर अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में योगदान दे सकेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें