Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में जनहित की योजनाओं पर चर्चा

SHARE:

  • सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिले की विकास योजनाओं को लेकर दिशा की बैठक संपन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता सांसद, जमशेदपुर विद्युतवरण महतो ने की. बैठक में विधायक सरयू राय, समीर मोहंती, संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में पिछले दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई. सांसद ने जनहित योजनाओं की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि योजनाएं समय पर पूरी हों और संवेदकों की जवाबदेही तय की जाए.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : समाज सेवा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बुजुर्ग को दी गई नई बैसाखी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पेयजलापूर्ति को लेकर कई योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंचाने की बात की गई. सांसद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी योजना में तकनीकी कारणों से पानी की आपूर्ति में रुकावट होती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए. इसके साथ ही शिकायत पंजी की नियमित समीक्षा करने की निर्देश दिये गये. बैठक में विद्युत मीटर रीडिंग में अनियमितताओं और जर्जर पोल बदलने के काम की प्रगति पर भी चर्चा हुई. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जर्जर पोल बदलने का कार्य 50% पूरा हो चुका है और बाकी पोल बदलने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी. शिक्षकों की कमी और छात्रों के अनुपात पर भी चर्चा हुई. जनप्रतिनिधियों ने विद्यालयों में शिक्षक की कमी को लेकर चिंता जताई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर रेलवे अतिक्रमण मामले में प्रशासन की पहल, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि रेशनलाइजेशन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरों की मौत पर भी चर्चा हुई. पशुपालकों को इंश्योरेंस क्लेम की राशि देने का निर्देश दिया गया. बैठक में महिला और बच्चों के कल्याण के लिए भी कई पहल की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में सुधार और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण शामिल है. सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और जनता को लाभ मिले. सांसद विद्युत वरण महतो ने इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और यह सुनिश्चित किया कि जनहित के मुद्दों पर जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से काम करेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर