Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Ghatshila Big News : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की शव यात्रा

SHARE:

घाटशिला के फूलडूंगरी चौक से लेकर गोपालपुर तक किया विरोध प्रदर्शन, लगे सरकार और शिक्षा मंत्री विरोधी नारे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की बहाली में कटौती के विरोध में शुक्रवार को फूल डूंगरी चौक से झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की शव यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व पार्टी के नेता और घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामदास मुर्मू कर रहे थे.

मुर्मू के साथ-साथ पार्टी की महिला मोर्चा के साथ-साथ कई प्रमंडल स्तरीय नेताओं ने भी भाग लिए. शव यात्रा के संबंध में पार्टी के नेता रामदास मुर्मू ने बताया कि झारखंड प्रदेश की सरकार और शिक्षा मंत्री के कारण पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की बहाली संख्या लगातार घटती की जा रही है जिसका वे विरोध करते हैं. इसके अलावा प्रदेश की जनसंख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बावजूद स्कूलों की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है, जो बहुत ही चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया की बड़े नेताओं के बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ते हैं,लेकिन आज भी प्रदेश की अधिकांश आबादी सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही है. इसलिए प्रदेश की सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह शव यात्रा केवल आंदोलन की शुरुआत है. अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे होंगे. शवयात्रा की शुरुआत फूलडूंगरी चौक से हुई, जो कॉलेज रोड होते हुए गोपालपुर रेलवे फाटक तक गई. इस दौरान रतन स्वीट्स के सामने दो पुलिस के जवान खड़े नजर आए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर