Giridih : फॉरवर्ड ब्लॉक ने डमरगुरहा व जगनुडीह में जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की

SHARE:

  • ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सदर प्रखंड के डमरगुरहा और बेंगाबाद प्रखंड के जगनुडीह में जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उठाई है. दोनों गांवों के लोग ट्रांसफार्मर जलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि डमरगुरहा का ट्रांसफार्मर इसी सप्ताह जला है, जबकि जगनुडीह का ट्रांसफार्मर कई महीनों से खराब पड़ा है. जगनुडीह की शिकायत पहले भी संबंधित विभाग को की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. डमरगुरहा के मामले में राजेश यादव ने बिजली विभाग के अधिकारी से बातचीत कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में बोलेरो कार पलटी, गाय चोरी करते हिंदू संगठन के दो युवकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों की समस्या से अनजान नहीं है बिजली विभाग

राजेश यादव ने कहा कि बिजली विभाग लंबे समय से मैनपावर और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण मेंटेनेंस की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. सरकार को इस स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग पूरी नहीं होने पर फॉरवर्ड ब्लॉक आंदोलन शुरू करेगा. इस मौके पर शंभू तुरी, सुनील राणा, रामदेव यादव, सुरेश यादव, लालू यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें