WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झारखंड में रसोइया, सहिया और किसान मित्रों को न्यूनतम वेतन न मिलने पर किसान जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन

SHARE:

  • मध्याह्न भोजन बनाने वालों को मनरेगा मजदूर से भी कम मजदूरी देने के खिलाफ गिरिडीह में धरना और प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरकार द्वारा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइया, सहिया, जल सहिया एवं किसान मित्रों को मनरेगा मजदूर से भी कम मजदूरी देने के निर्णय के खिलाफ किसान जनता पार्टी के रसोइया सहयोगी मंच, सहिया सहयोगी मंच, जल सहिया सहयोगी मंच और किसान मित्र सहयोगी मंच ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए रसोईया सहयोगी मंच की अध्यक्षा खुशबू देवी ने कहा कि सरकारी कर्मियों को जो वेतन एक दिन का मिलता है, उतना वेतन रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों को पूरे महीने में भी नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि सरकार के इस शोषण के खिलाफ अब शोषित वर्गों को एकजुट होकर बगावत करनी होगी. सहिया सहयोगी मंच की अध्यक्षा एलीजाबेद मुर्मू ने कहा कि किसान जनता पार्टी अब रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों को न्याय दिलाने के लिए कदम आगे बढ़ा रही है और झारखंड सरकार को भी केंद्र सरकार की तरह झुकना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन पर चलती मेमू ट्रेन में चढ़ते हुए यात्री की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मजदूरी विवाद में किसान जनता पार्टी का आक्रामक आंदोलन

जल सहिया सहयोगी मंच की अध्यक्षा सुमनी सोरेन ने कहा कि इस आंदोलन में किसान जनता पार्टी के नेताओं ने पुलिस की लाठियां खाई हैं और अपना खून बहाया है, लेकिन वे रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों को सम्मानजनक मजदूरी दिलाकर ही शांत होंगे. धरना समाप्त होने के बाद सभी धरनार्थी किसान मित्र सहयोगी मंच के अध्यक्ष मुंसी मुर्मू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह वकालतखाना पहुंचे. वहां उन्होंने 4 जून से आंदोलनरत किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया. प्रदर्शनकारियों ने “अवधेश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं” और “अवधेश नहीं यह आंधी है, गरीब गुरबों का गांधी है” जैसे नारे लगाए. साथ ही पुलिस अफसरों का दलाली करने के आरोप में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : पान्ड्राशाली झामुमो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

किसान जनता पार्टी ने वृहद आंदोलन की रणनीति बनाई

आंदोलन की रणनीति को लेकर आगामी 24 जून को झंडा मैदान गिरिडीह में एक बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई. इस धरना-प्रदर्शन में विजय कुमार, दासो मुर्मू, भगीरथ राय, नीलम कुमारी, मालती देवी, संतोष बासके, छत्रधारी सिंह, धनेश्वर मारंडी, घनश्याम पंडित, तालो हेमब्रम, जहाँगीर अंसारी, टीपन ठाकुर, धनेश्वर महतो, बट्टू मरांडी, बैजू मुर्मू, मानवल हसदा, सुमन टूड्डू, रबीना टूड्डू, सरिता मरांडी, सबीना हेमब्रेम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर