Giridih : झामुमो महानगर समिति के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न

SHARE:

  • रिक्त पदों को भरने और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह महानगर समिति के विस्तार और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को सुबह 10 बजे बस स्टैंड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने की. इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद ने कहा कि यह बैठक कमेटी के रिक्त पदों को भरने और संगठन के विस्तार को लेकर की गई है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : फादर जॉन हॉफमैन की 169वीं जयंती: झारखंड के आदिवासी अधिकारों के संरक्षक को याद किया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में झामुमो की रणनीति

बैठक में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, सचिव सनी रेन, जाकिर हुसैन, नूर मुखिया, नूरुल, आदिल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर