Giridih : नगर निगम के मजदूरों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, मांग पूरी न होने पर कार्रवाई की धमकी

SHARE:

  • मजदूरों की स्थापना संबंधी मांग पर फेडरेशन ने प्रशासक को भेजा मांग पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन ने गिरिडीह नगर निगम के प्रशासक को एक मांग पत्र सौंपते हुए कार्यरत मजदूरों की चिरलंबित स्थापना संबंधी मांग को लेकर अपना रोष व्यक्त किया है. फेडरेशन के अध्यक्ष अंजीत कुमार चंद्र और सचिव लखन हरिजन ने कहा कि मजदूरों की इस मांग को लेकर पूर्व में भी कई बार बैठक और पत्राचार हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. मजदूरों ने इस पत्र के माध्यम से बताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आगामी 15 अप्रैल से कार्य बहिष्कार पर मजबूर होंगे.

इसे भी पढ़ें Sindri : नए जिम सेंटर का भव्य उद्घाटन, विधायक चंद्रदेव महतो ने किया उद्घाटन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील

फेडरेशन ने इस पत्र की एक प्रति झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री को भी भेजी है और उनसे इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है. मजदूरों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य में रुकावट आएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी. इससे शहर के नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें