Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Giridih : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता वाहन किया रवाना

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

गिरिडीह, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का कार्य करेगा. आगे उपायुक्त ने कहा कि गुड सेमेरिटन के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा. गुड सेमेरिटन का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित किया जायेगा. साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया है, ताकि सड़क दुर्घटना के गोल्डन पिरियड के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को बिना पुछताछ किये पुरस्कृत किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 34 वर्षीय युवक ने घर में फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा. लोगों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराने, हेलमेट पहनने के फायदे, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन व दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग नहीं करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहनों को ओवरटेक नहीं करने के अलावा अन्य कई जानकारी लोगों को दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में मैट्रिक-इंटर परीक्षाओं पर लग सकता है ग्रहण !

जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान तो चलाया जा रहा है लेकिन लोगों को भी जारूकग होने की जरूरत है. इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा हो और लोग पूरे सुरक्षा के साथ गाड़ी चलाएं. इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर