Breaking News
Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान Ranchi/Jamshedpur : विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान : सरयू राय Potka : बच्चों के बीच कुणाल षाड़ंगी ने मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को बांटे स्कूल शूज़

Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

SHARE:

दूसरी सोमवारी पर श्री नीलकंठ महादेव संघ की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए हुआ महाभंडारा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के शिवभक्त श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर एक बार फिर शिवभक्ति में सराबोर नजर आये। एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से आयोजित दसवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायकों दीपक लक्खा, राजू सिंह अनुरागी और स्नेहा सिंह की प्रस्तुतियों ने हजारों श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चंडीगढ़ से पहुंचे भजन गायक दीपक लक्खा ने अपनी आवाज और अंदाज से श्रद्धालुओं को खासा प्रभावित किया। लखबीर सिंह लक्खा की हूबहू आवाज में भजन प्रस्तुत करने के कारण उन्हें ‘जूनियर लक्खा’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ और ‘जय शम्भू जय जय शम्भू’ सहित भगवान शिव के कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।

इससे पहले राजू सिंह अनुरागी ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। उनके भजनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। उन्होंने ‘बम बम बोल रहा है काशी’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।

इसके बाद मंच पर पहुंचीं स्नेहा सिंह ने ‘जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल’ के जयघोष से माहौल को शिवमय कर दिया। उन्होंने ‘हमरी लेलो खबरिया, गौरां के संवारिया’, ‘डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, डम डम डमरू बजाना होगा’ और ‘आदि शक्ति नमो नमः’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

भजन संध्या का एक प्रमुख आकर्षण 8 फीट ऊंची बाबा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और त्रिशूल धारण किए शिव की विशाल आकृति रही। आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति कराई। मंच का संचालन विशाल म्यूजिक के संयोजक विशाल सिंह ने किया।

25 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा

कार्यक्रम के दौरान करीब 25,000 श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

भजन संध्या में पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास, ललित दास, गुंजन यादव, विनोद सिंह, सतबीर सिंह सोमू, कृतजीत सिंह रॉकी, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, भूपिंदर सिंह, शिवशंकर सिंह, सन्नी सिंह, चंचल भाटिया, राजेश कुमार शर्मा सहित शहर की कई सामाजिक और धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं।

आयोजन की सफलता में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव संघ के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंकज कुमार और अरविंद कुमार सहित बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, राजेश कुमार सिंह, मुनीम सिंह, राज सिंह, रवि शंकर सिंह, विकास कुमार, मंजीत, राजू सानन, जयपाल भगत, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, मनोज कुमार और विश्वजीत राय समेत संघ के सक्रिय सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

शहरवासियों ने भजन संध्या को शिवभक्ति से सराबोर एक यादगार रात के रूप में अनुभव किया। संगीत, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से सजे इस आयोजन ने श्रावण की दूसरी सोमवारी को जमशेदपुर में भक्ति का विशेष रंग भर दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर