Breaking News
Gangsters do not fear the Jamshedpur police : पुलिस गिरफ्त से कन्हैया सिंह की चुनौती के बाद अब ‘दोगला’ टिप्पणी पर चर्चा, बढ़ेगा गैंगवार या फिर…. Jamshedpur : सरकारी सुविधाओं से किसी व्यक्ति का वंचित रहना पूरे समाज को प्रभावित करता है : कर्नल नीलांबर झा Jamshedpur : महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी Jamshedpur : बिरसानगर में हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Good News : जमशेदपुर की सिख कौम ने रचा इतिहास, झारखंड में टेल्को प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की गुरजीत कौर बनी पहली महिला प्रधान, भाजपा नेता सोमू बोले सभी गुरुद्वारों में यह प्रथा लागू हो

SHARE:

Charanjeet Singh.

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कोल्हान में सिख कौम ने नया इतिहास बना दिया है। लौहनगरी के प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की संगत ने अपना प्रधान बीबी गुरजीत कौर को चुन लिया है। इसी के साथ ही पूरे झारखंड में टेल्को प्रकाश नगर ने पहली महिला प्रधान देने का गौरव प्राप्त किया है। वैसे संभवता पूर्वी भारत में भी अभी तक कहीं महिला प्रधान नहीं है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रकाश पर्व के दिन हुई घोषणा

यह कार्य उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश 419 वें दिहाड़े में किया। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी वाणी में स्त्रियों की महत्ता को इस प्रकार से बखान किया कि “सो किओं मंदा आखिए जित जमें राजन”, इसे चरितार्थ प्रकाश नगर इलाके की संगत ने किया है।

पूरे परिवार का आदर्श व धार्मिक बनाया

बीबी गुरजीत कौर पंजाब के रोपड़ से स्नातक है एवं उनके दो बेटे एवं एक बेटियां हैं। इन्हें सिख परिवार में एक आदर्श परिवार के रूप में देखा जाता है। जहां बच्चों को इन्होंने अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा दिलाई और विदेशों में भेजा। वहीं घर का पूरा परिवेश पंथिक मर्यादा में रखा। वे पूरी तरह से धार्मिक है और गुरुद्वारा साहिब के सारे धार्मिक कार्य खुद भी संपूर्ण करती रही है। उनके ससुर स्वर्गीय सरदार आरपी सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहब का निर्माण किया गया।

बधाइयों का लगा तांता

गुरजीत कौर के प्रधान बनने पर स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी राजन कौर ने और पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी है। इधर उनके प्रधान बनने की जानकारी मिलते ही बधाइयां देने का तांता लग गया। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान एवं तेज तर्रार युवा भाजपा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने बधाई देते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर बनी और यहां भी सराहनीय कार्य हुआ है। सोमू ने कहा कि आने वाले समय में यह प्रथा पूरे कोल्हान में लागू होनी चाहिए। तभी गुरुद्वारों में राजनीति, गुटबाजी समाप्त होगी और निश्चित ही बेहतर समाज का निर्माण होगा। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने भी बीबी गुरजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ जाएंगे और बारीडीह की संगत की ओर से सम्मानित करेंगे। मालूम हो कि पिछले दिनों गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह दल्ली का निधन हो गया था. नई प्रधान गुरजीत कौर उनकी भाभी लगती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर