Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Hariyana : हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटने से 8 बच्चों की मौत, 37 घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हरियाणा में एक बड़ा हादसा हुआ है. महेंद्रगढ़ जिले में करीब 45 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस पलट गई. दिल दहला देने वाले इस हादसे में आठ बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, 37 बच्चे घायल हो गए हैं. आपको बता दें कि ईद-उल-फितर की छुट्टी घोषित होने के बावजूद स्कूल खुला हुआ था. इसको लेकर अभिवावक सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि बच्चों को ले जा रही एक जीएल पब्लिक स्कूल की बस नारनौल में उन्हानी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना के समय ड्राइवर शायद शराब के नशे में था. दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें प्रभात खबर धनबाद : किस्सा खत्म नहीं हुआ, अभी तो कहानी शुरू हुई है…

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बस चालक ने लापरवाही से चलाई गाड़ी

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घायल छात्रों को महेंद्रगढ़ और नारनौल के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. आधिकारिक दस्तावेजों से पता चलता है कि बस का फिटनेस प्रमाणपत्र छह साल पहले 2018 में समाप्त हो गया था.” महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे जब उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसमें चालक के नशे में होने का दावा किया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा, ”हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद ही हम पुष्टि कर पाएंगे कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं.” एसपी ने कहा कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई. शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त और महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक से उस अस्पताल का दौरा करने और मामले की जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने, शवगृह में रखे शव को चुहों ने कुतरा

अमित शाह ने जताया शोक

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर