Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस बैठक में आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखंड स्तर पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया

SHARE:

  • जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन विस्तार एवं जन आंदोलन जरूरी: आनन्द बिहारी दुबे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर नसीम पैलेस, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखण्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रखण्ड स्तर पर नए लोगों को जोड़कर जनहित की समस्याओं को चिन्हित कर आंदोलन के माध्यम से समाधान किया जाए. मण्डल अध्यक्षगण भी संगठन विस्तार के तहत नए सदस्यों को जोड़ने और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का कार्य करें. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र देकर समस्याओं का निराकरण करने पर भी बल दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ अभियान’ व ‘जातीय जनगणना’ को मजबूती देने की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा को मैट्रिक परीक्षा में जमशेदपुर टॉपर बनने पर सामाजिक संस्था समर्पण ने किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार, महंगाई और निजीकरण को लेकर चिंता

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में असफल रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है. महंगाई के कारण अनेक छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं, और अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने में असमर्थ हैं. उन्होंने सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों के निजीकरण को भी चिंता का विषय बताया. इसके अलावा रेलवे में भर्ती रोक और बढ़ती हुई यात्रा लागत को आम जनता के लिए मुश्किल बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : युगांतर भारती की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

आजसू पार्टी के नेता मो. तनवीर उर्फ राजू कांग्रेस में शामिल

बैठक में आनन्द बिहारी दुबे ने जुगसलाई मण्डल अध्यक्ष मो. तनवीर उर्फ राजू को कांग्रेस में विधिवत शामिल कराया. इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी, प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष इरसाद हैदर, प्रदेश सचिव के.के. शुक्ल, जिला महामंत्री ज्योति मिश्र सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे. उन्होंने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने और जन समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर