WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, अनिंदिता बेरा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

SHARE:

नई कार्यकारिणी ने लिया पदभार, चार नए सदस्यों का हुआ स्वागत; क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह 26 जुलाई को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन श्रीमती निभा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सनोबर हसन द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती अंतरा चक्रवर्ती ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष सनोबर हसन ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अनिंदिता बेरा को कॉलर पहनाकर वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का कार्यभार सौंपा।

नई कार्यकारिणी में निवेदिता सिन्हा ने सचिव, अंतरा चक्रवर्ती ने उपाध्यक्ष, रंजिता सिन्हा ने कोषाध्यक्ष, अनूप सोहनपाल ने आईएसओ तथा स्वागता साहा ने एडिटर का पदभार ग्रहण किया।

अपने संबोधन में नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनिंदिता बेरा ने आगामी कार्यकाल में क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा सेवा कार्यों का विस्तार करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

समारोह के दौरान क्लब में चार नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। पीडीसी अलकनंदा बख्शी ने उन्हें शपथ दिलाई, जबकि मुख्य अतिथि निभा मिश्रा ने लेपल पिन पहनाकर क्लब की औपचारिक सदस्यता प्रदान की।

नई ऊंचाई तक जाएंगे

“इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नई टीम भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

— निभा मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन

मुख्य अतिथि निभा मिश्रा ने नई अध्यक्ष अनिंदिता बेरा एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता द्वारा इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट को बेस्ट क्लब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा, पीडीसी अलकनंदा बख्शी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर