Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जरूरतमंदों को कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर। 

जमशेदपुर में हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं गौ माता गौ ग्रास सेवा समिति, गगरास, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा तथा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले के जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के तहत जिन जरूरतमंद लोगों के हाथ या पैर नहीं हैं, उन्हें डॉक्टरों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया के बाद कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे। वहीं, चलने में असमर्थ महिला एवं पुरुषों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सुनने में असमर्थ लोगों की चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजकों ने कहा कि जमशेदपुरवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि कई वर्षों के बाद इस प्रकार का विशेष सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिंहभूम क्षेत्र को ऐसी समस्याओं से यथासंभव मुक्त करना और जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

टाटानगर गौशाला के ट्रस्टी अध्यक्ष दिलीप गोयल ने आश्वासन दिया है कि इस सेवा कार्य में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आयोजकों ने कहा कि इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग एवं सहभागिता मिलना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर